Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशअंकिता भंडारी हत्‍याकांड में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत गौतम पहुंचे कोर्ट,...

अंकिता भंडारी हत्‍याकांड में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत गौतम पहुंचे कोर्ट, 2 करोड़ का मानहानि का दावा

एफएनएन, नई दिल्ली : उत्तराखंड में 2022 के चर्चित अंकिता भंडारी मामले में नाम जुड़ने के बाद बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम ने दिल्ली हाईकोर्ट में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मानहानि याचिका दायर किया है. दुष्यंत गौतम की मानहानि याचिका पर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा.

मांगा दो करोड़ रुपये का हर्जाना
दुष्यंत गौतम ने याचिका दायर कर मांग की है कि अंकिता भंडारी मामले से उनका नाम जोड़े जाने वाले कंटेंट को हटाया जाए. दुष्यंत गौतम ने दो करोड़ रुपए के हर्जाने की भी मांग की है. दुष्यंत गौतम ने याचिका में कहा है कि 24 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर उनकी मानहानि करने वाला वीडियो अपलोड किया गया जो वायरल हो गया. इस वीडियो में झूठे तरीके से एक नैरेटिव तैयार किया गया और दुष्यंत गौतम को उस घटना से जोड़कर बदनाम करने की कोशिश की गई। याचिका में कहा गया है कि इस मामले की जांच के दौरान जांच एजेंसियों ने कभी भी उनका नाम नहीं लिया.

याचिका में कहा गया
याचिका में कहा गया है कि अंकिता भंडारी मामले में जो अभियान चलाया जा रहा है वो फेक न्यूज की श्रेणी में आता है. इस अभियान के जरिये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि अंकिता भंडारी मामले में ताजा वीडियो को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कई एफआईआर दर्ज किया है.

2022 में अंकिता भंडारी की हुई हत्या
बता दें कि सितंबर 2022 में उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट में 19 वर्षीया रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि अंकिता भंडारी को रेस्टोरेंट के मालिक पुलकित आर्य ने एक मेहमान के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था. पुलकित आर्य के पिता पूर्व बीजेपी नेता थे. अंकिता भंडारी का शव एक नहर से बरामद किया गया था. ट्रायल कोर्ट ने पुलकित आर्य और दो अन्य को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments