03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मदद को आगे आईं प्रिया शर्मा

  • परिवार वालों को सौंपा 50,000 का चेक, भविष्य में भी मदद का आश्वासन

एफएनएन, रुद्रपुर : जिस गरीब बच्ची का दर्द अफसर और नेताओं ने नहीं समझा, उसकी मदद के लिए शहर की बिल्डर प्रिया शर्मा सामने आई हैं। उन्होंने बच्ची के परिवार वालों को ₹51000 रुपए की मदद दी है  साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भूरारानी में एक बच्ची के साथ पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए तो वहां भी चिकित्सकों ने इस परिवार के दर्द को नहीं समझा। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए घंटों बच्ची के परिवार वाले इंतजार करते रहे, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इसको लेकर जिला अस्पताल में खासा हंगामा भी हुआ था। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वही पीड़ित बालिका की मदद को शहर की बिल्डर एलाइट इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा सामने आई हैं।

उन्होंने आज जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिवार वालों को ₹51000 रुपए की मदद दी है। साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रिया शर्मा ने कहा कि इस गरीब परिवार की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। आपको बता दें कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बावजूद शहर के राजनीतिज्ञों ने कोई तत्परता नहीं दिखाई, हालांकि भाजपा के एकमात्र नेता भारत भूषण चुघ परिवार की मदद में खड़े दिखाई दिए।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img