03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम पर किया पथराव, चालक घायल

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: रुड़की के मच्छी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक दुकानदार सामान हटाने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वहां मौजूद लोग भड़क गए और नगर निगम की टीम पर पथराव किया। इस दौरान बुलडोजर से शीशे भी टूट गए और चालक घायल हो गया।

गुरुवार को जब नगर निगम की टीम सपना टाकीज पुलिया से वापस लौट रही थी तो टीम ने दूसरी ओर से भी अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक दुकानदार सामान हटाने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया। हालांकि दुकानदार को ज्यादा चोट नहीं लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया। वहां मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। इसके बाद टीम वापस लौटी। नगर निगम के नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि मामले में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • एमडीडीए ने ध्वस्त की 10 बीघा अवैध प्लाटिंग, कई निशाने पर

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की मशीनरी अवैध प्लाटिाग को लेकर अब ढिलाई के मूड में नहीं दिख रही। विशेषकर दून के बाहरी क्षेत्रों में कई अवैध प्लाटिंग एमडीडीए के निशाने पर है। इसी क्रम में बुधवार को सेलाकुई क्षेत्र में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई।

सेलाकुई के अटक फार्म में अनूप नौटियाल आदि ने बिना लेआउट पास कराए प्लाङ्क्षटग कर दी थी। इसका चालान करने के बाद प्लाटिंग बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी प्लाटिंग जारी रहने पर सहायक अभियंता दिग्विजय तिवारी के नेतृत्व में टीम ने प्लाटिंग ध्वस्त कर दी। इसके साथ ही प्लाटिंग के लिए बनाए गए पुश्ते को भी तोड़ा गया। ध्वस्तीकरण टीम में अवर अभियंता संजय जगूड़ी आदि शामिल रहे।

वहीं, एमडीडीए उपाध्यक्ष बीके संत के मुताबिक, अवैध प्लाटिंग को गंभीरता से लिया जा रहा है। क्योंकि यह मामला आमजन को भूमि खरीद के साथ मिलने वाली तमाम सुविधाओं से जुड़ा है। अवैध प्लाटिंग व अन्य अवैध निर्माण की लंबित पत्रावलियों को तलब किया गया है। शीघ्र इनका निस्तारण करते हुए कार्रवाई तेज की जाएगी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img