03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़की में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; के दौरान एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया

Spread the love

एफएनएन, रूड़की : उत्तराखंड में रूड़की के मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर कलां पुरकाजी मार्ग में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात्रि मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने जानकारी दी है कि बीती देर रात्रि पुलिस गंगनहर नसीरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक कार आती हुई दिखाई दी। वहीं पुलिस के द्वारा उसे रूकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने जब उसका पीछा कर रोका तो एक व्यक्ति ने कार से उतरकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं दूसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि पुलिस पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम मेहराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ बताया, जिसकी उम्र 50 वर्ष है। बताया गया कि बदमाश मंगलौर में बीती 7 सितंबर को हुई लूट के मामले में भी शामिल है तथा अपराधी पर लूट और हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज है। इसके अतिरिक्त पुलिस संबंधित आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला; कमिश्नर ने मजिस्ट्रेट जांच का दिया आदेश

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img