एफएनएन, खटीमा : नगर में शुक्रवार देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर को दहला दिया। पुरानी रंजिश में हुए इस खूनी विवाद में आश्रम पद्धति विद्यालय के पीछे निवास करने वाले तुषार शर्मा आयु 24 की मौत हो गई, जबकि पकड़िया निवासी सलमान और वाल्मीकि बस्ती निवासी अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। सलमान की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे के समय तुषार, सलमान और अभय बस अड्डे के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान गोटिया इस्लामनगर से आए कुछ युवकों के समूह से उनकी कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने तीनों पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर दिए। हमले में तुषार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही ढेर हो गया। सलमान व अभय को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वही इस घटना की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कुछ युवकों के द्वारा मृतक तुषार एवं उसके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला करते हुए की घटना को साफ-साफ देखा जा सकता है।
इस घटना में अपनी जान गवाने वाले तुषार की डेढ़ – दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता मनोज शर्मा कैंची, चाकू पर धार लगाने का काम करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में तनाव का माहौल है।
वही इस घटना के विरोध में नगर का व्यापार मंडल एवं अन्य संगठन संगठनों ने कोतवाली का घरों पर अपराधियों को दंडित करने की मांग करी। साथ ही घटना के विरोध में नगर के व्यापार मंडल ने आज बाजार बंद करने की भी घोषणा करी है।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावल ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द घटना के लिए जिम्मेदार अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस कार्य के लिए टीम गठित कर कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करी।
- गौरी शंकर अग्रवाल- अध्यक्ष व्यापार मंडल खटीमा
- हिमांशु कन्यल – बजरंग दल
- विमल रावल – पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा
तो वही इस घटनाक्रम के बाद से हिंदू संगठन बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद समिति तमाम हिंदू संगठनों ने खटीमा में डेरा डाल दिया है” और हत्या आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से मांग की जा रही है।
तो वहीं मृतक के परिजनों के साथ इलाके के लोग धरने पर बैठे हैं।
फिलहाल एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी के मुताबिक़ आरोपी के फरार होने के चलते पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को हिरासत में लिया है और इस पूरे घटनाक्रम के खुलासे को लेकर तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है।






