Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधगल्ला मंडी में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते जमकर चले...

गल्ला मंडी में दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते जमकर चले लाठी-डंडे, तीन घायल

एफएनएन, रुद्रपुर : गल्ला मंडी में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुधवार रात शुभम अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल निवासी सिंह कॉलोनी रुद्रपुर व शिवम अग्रवाल पुत्र गोविंद कुमार निवासी गल्ला मंडी के बीच विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्षों में जम कर लाठी डंडे चल गए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायल शिवम अग्रवाल पुत्र गोविंद अग्रवाल निवासी गल्ला मंडी रुद्रपुर का पुलिस ने रात ही मेडिकल करवाया जबकि नितिन गोयल पुत्र अजय गोयल निवासी गल्ला मंडी रुद्रपुर, शुभम अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र अग्रवाल को भी अस्पताल में भर्ती करवा मेडिकल करवाया।

 

दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद उनके समर्थक बाजार चौकी पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल के भी वहां पहुचने के बाद माहौल गरमा गया। शुभम अग्रवाल ने नितिन गोयल व अन्य लोगों के खिलाफ व शिवम अग्रवाल पुत्र गोविंद कुमार निवासी गल्ला मंडी ने शुभम अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, काली ग्रोवर, मोहित मेवाड़ी, सागर अरोरा व 10 अन्य लोगों पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments