03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डीपीआर तैयार, लेकिन फंडिंग का इंतजार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिलों के स्तर पर डीपीआर तैयार कर ली गई है। अब जनपद स्तर पर विभिन्न योजनाओं में कितनी फंडिंग हो सकती है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। शेष फंडिंग का इंतजाम राज्य सेक्टर और अन्य योजनाओं में किया जाएगा।

प्रदेश सरकार पर्यटन की दृष्टि से नए ईको डेस्टीनेशन विकसित करना चाहती है। ताकि चिह्नित पर्यटक स्थलों पर उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को उस ओर मोड़ा जा सके। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि प्रदेश का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

  • ईको पार्क विकसित किए जाने की योजना

इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई थी। अब इस बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया है। इसके तहत सभी जिले ईको टूरिज्म स्थल विकसित करने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की डीपीआर सबसे पहले जनपद स्तरीय समिति को सौंपेंगे। समिति के अनुमोदन के बाद वन क्षेत्रों से संबंधित डीपीआर मुख्य वन संरक्षक, ईको टूरिज्म एवं प्रचार-प्रसार को भेजी जाएगी। वन क्षेत्रों से इतर डीपीआर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड को भेजी जाएगी।

इस संबंध में प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग के आसपास अधिक से अधिक ईको पार्क विकसित किए जाने की योजना है। ताकि पर्यटकों की भीड़ को नए ईको टूरिज्म डेस्टीनेशन की ओर मोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि योजना में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

  • जिलों में अलग-अलग निर्धारित होगा शुल्क

प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि जिलों में ईको टूरिज्म से संबंधित शुल्क का निर्धारण जिलों के स्तर पर ही किया जाएगा। इसमें भौगोलिक परिस्थतियों, पर्यटकों की क्षमता और विकसित सुविधाओं का ध्यान रखते हुए शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय ईको टूरिज्म समितियां अपने स्तर पर दरें निर्धारित कर सकेंगी।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img