03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

डीपीएल में भाग लेने रुद्रपुर के दिव्यांग खिलाड़ी दुबई हुए रवाना मेयर रामपाल सिंह ने किया रवाना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
एफएनएन, रूद्रपुर : दुबई में आगामी 8 अप्रैल से आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही दिव्यांग प्रीमियर लीग (डीपीएल) में प्रतिभाग करने जा रहे स्थानीय निवासी दिव्यांग खिलाड़ी हरीश चौधरी और सूर्य प्रताप भंडारी को नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह ने फूल मालाएं पहनाकर रवाना किया। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मेयर ने कहा कि दोनों ही खिलाडी इस प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
ज्ञात हो कि दुबई के शारजाहके अंतरराष्ट्रीय क्रिट मैदान में होने जा रहे दिव्यांग प्रीमियर लीग में उत्तराखंड के तीन क्रिकेटर प्रतिभाग कर रहे हैं। जिनमें से रूद्रपुर के हरीश चैधरी और दानपुर रूद्रपुर के सूर्य प्रताप भंडारी भी शामिल हैं। जबकि उत्तराखण्ड के तीसरे खिलाड़ी चमोली के हरेंद्र रावत हैं। डीपीएल में प्रतिभाग करने के लिए शुक्रवार को दोनों खिलाड़ी रवाना हुए। मेयर रामपाल सिंह और नगर निगम के कई पार्षदों और खेल प्रेमियों ने इन दोनों खिलाड़ियों को गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए रवाना किया। सभी ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखण्ड का नाम रोशन करेंगे। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि डीपीएल में भाग लेने जा रहे उत्तराखण्ड के तीनों खिलाड़ियों के साथ पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों की भावनाएं जुड़ी है। प्रदेश के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी भी पीछे नही हैं। दिव्यांगों खिलाड़ियों ने अपने मजबूत हौसले से कई उपलब्धियां हासिल की है। मेयर ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, पार्षद प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र रावत, भुवन गुप्ता, आयुष तनेजा, सुशील चैहान, अंबर सिंह, विनय विश्वास, विधान राय, डा. राकेश सिंह, प्रकाश चंदोला आदि शामिल थे।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img