Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया में रात में एक बजे बज रहा था डीजे, बंद कराने...

देवरिया में रात में एक बजे बज रहा था डीजे, बंद कराने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

एफएनएन, देवरिया :जिले के गौरीबाजार थाना के हरेरामपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में बज रहे डीजे बंद कराने पर शनिवार की रात चचेरे भाई ने ही चाकू मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह युवक की मृत्यु हो गई। युवक की मृत्यु की सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की।

हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांव के संगम सिंह की बेटी सीमा की बरात गौरीबाजार के करमहां से शनिवार की रात बरात आई। दरवाजे पर डीजे लगाया गया था। शादी की रस्में रात को एक बजे चल रही थी। इस बीच सीमा के चाचा के बेटे 25 वर्षीय बृजनंदन सिंह डीजे बंद कराने के लिए गए। इसी को लेकर डांस कर रहे युवक विवाद करने लगे।

आरोप है कि बृजनंदन के चचेरे भाई ने चाकू मार दिया। जिससे लहूलुहान होकर बृजनंदन गिर गया। उपचार के किए उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दोपहर को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव पहुंचे और जांच की। आरोपित रात से ही फरार बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

मंगलगीत मातम में बदला

कई दिनों से परिवार में मंगलगीत हो रहा था। शादी के समय भी मंगलगीत गाये जा रहे थे। शादी के दो दिनों बाद सीमा की विदाई थी। अचानक युवक की हुई हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments