03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी व चमोली के जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, दोनों पर लगे थे ये संगीन आरोप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: शासन ने जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पर तैनात सहायक आबकारी आयुक्त राजेंद्र लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दोनों पर शासकीय आदेशों की अवहेलना, कार्यों के प्रति लापरवाही और राज्य सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने के आरोप हैं। इसके साथ ही शासन ने अवकाश स्वीकृत न होने के बावजूद जिला छोडऩे पर अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी रमेश चंद्र बंगवाल को आबकारी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।

शासन ने इस वर्ष सभी जिला आबकारी अधिकारियों को अपने जिले में स्थित दुकानों के आवंटन की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान उत्तरकाशी व चमोली की शत-प्रतिशत दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। ऐसे में शासन ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को ऐसी दुकानों को प्रतिदिन के पूर्ण राजस्व के आधार पर देने के निर्देश दिए थे।

बावजूद इसके चमोली व उत्तरकाशी की दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया। इस पर आबकारी आयुक्त ने दोनों आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों ही अधिकारियों ने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया। ऐसे में शासन ने दोनों जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

सचिव आबकारी हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया कि निलंबन की अवधि में दोनों अधिकारी आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे। इन दोनों को आरोप पत्र पृथक से जारी किए जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img