03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी से शुरू होगा डिजिटल सर्वे, 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा सर्वेयर और सुपरवाइजर का चयन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ : केंद्र सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में रबी फसलों की ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल सर्वे) का कार्य एक जनवरी से शुरू होगा।

15 फरवरी तक चलने वाले डिजिटल क्राप सर्वे के दौरान हर खेत के सर्वे का निर्णय लिया गया है। खरीफ फसल के दौरान पहली बार हुए डिजिटल क्राप सर्वे के तहत 21 जिलों में पूर्ण रूप से जबकि 54 जिलाें के 10-10 गांवों में सर्वे का कार्य किया गया था।

कृषि सचिव डॉ. राजशेखर बने बताया कि रबी फसल के दौरान हर खेत का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। सर्वे के लिए सर्वेयर और सुपरवाइजर के चयन की प्रक्रिया को 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, 25 दिसंबर तक उनके प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश के सभी जिलों में खसरा के सर्वे का कार्य एक जनवरी से शुरू होगा। डिजिटल सर्वे को 45 दिनों में पूर्ण करने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 6.5 करोड़ गाटा संख्या का सर्वे किया जाएगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद आकर्षण का केंद्र बने उत्तराखंड के ‘मॉडल’, सेल्फी लेने पहुंच रहे दूनवासी

किसानों तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बता दें कि डिजिटल सर्वे के डेटाबेस के आधार पर फसल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी वास्तविक किसान तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

यह डेटाबेस किसानों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। एकत्रित डाटा के आधार पर फसलों की एमएसपी निर्धारण में भी मदद मिलेगी साथ ही फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में विस्तार भी किया जा सकेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img