Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडधामी ने किया आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण, मृतकों के परिजनों को...

धामी ने किया आपदा प्रभावित गांवों का भ्रमण, मृतकों के परिजनों को दी सांत्वना

एफएनएन, उत्तरकाशी:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को उत्तरकाशी जिले के दौरे पर हैं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह हेलीकाफ्टर से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने मांडो गांव पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।
इस दौरान आपदा प्रभावितों का हाल जाना। साथ ही आपदा में मृतक लोगों के परिजनों से भी मिले। सबसे ज्यादा नुकसान मांडो गांव में हुआ। जहां पर 15 से 20 घरों में मलबा घुस गया था। करीब चार से पांच मकान जमींदोज को हो गए। मांडो गांव मकान जमींदोज होने से दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई थी। उनके साथ उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी भी हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार से प्रभावितों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। सीएम ने ग्रामीणों की मांग पर माण्डो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के डीएम को निर्देश दिए। इसके बाद वह कंकराड़ी गांव के लिए निकले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments