03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

गिरिजा मंदिर आ रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार, 17 लोग घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर: गिरिजा मंदिर दर्शन के लिए आ रहे रामपुर के श्रद्धालुओं का टेम्‍पो हाइवे पर पलट गया। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट व नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा व पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

मंगलवार को उप्र के जिला रामपुर के टांडा दड़ियाल गांव के अलग-अलग घरों से लोग गिरिजा देवी दर्शन के लिए प्रातः सात बजे चले थे। छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे। प्रातः दस बजे ढिकुली में पहुंचते ही लदुआचौड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक वाहन की स्पीड तेज थी।

  • दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए

चालक हिमांशु ने वाहन को रोकने के लिए हैंड ब्रेक भी लगाए। लेकिन ओवरलोड सवारी होने की वजह से वाहन दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन साइन बोर्ड की वजह से रुक गया। अन्यथा वाहन खाई में गिर जाता। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए।

  • संपर्क क्रांति की चपेट में आकर ट्रांसपोर्ट कर्मी की मृत्यु

वहीं रुद्रपुर में छतरपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रांसपोर्ट कर्मी संपर्क क्रांति की चपेट में आ गया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौत हादसे से हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सिटौरा थाना कुंलडिया बरेली और हाल निवासी ट्रांजिट कैंप आजादनगर 25 वर्षीय महेश पाल पुत्र बाबू राम ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। दो-तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था और एक पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को वह छतरपुर की ओर गया हुआ था। जहां छतरपुर रेलवे क्रासिंग के पास वह उत्तराचंल संपर्क क्रांति की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इसका पता चलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेश पाल की मृत्यु की खबर मिलते ही उसकी पत्नी और भाई समेत अन्य स्वजन भी पहुंच गए और उसकी लाश देखकर कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि प्रथम दृष्टया महेश की मृत्यु आत्महत्या प्रतित हो रही है। हादसा है या फिर आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img