03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवभूमि व्यापार मंडल ने किया पत्रकारों को सम्मानित

एफएनएन, रुद्रपुर : कोरोना काल में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आज देवभूमि व्यापार मंडल ने शहर भर के पत्रकारों का सम्मान किया। इस मौके पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में है। कोरोना काल में मीडिया ने अपनी जान पर खेलते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में उसका किरदार और अहम हो जाता है। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर पत्रकारों को बधाई दी और कहा कि समाज में मीडिया का योगदान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। महानगर अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि कोरोना वारियर्स के रूप में मीडिया ने लोगों की पीड़ा को समझा और अहम योगदान दिया। उन्होंने कोरोना काल में निष्पक्षता पत्रकारिता पर प्रसन्नता जाहिर की। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सब के सहयोग से ही आज हम कोरोना को मात दे पा रहे हैं।

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हरजीत राठी, पार्षद प्रमोद शर्मा, अंबर सिंह, भुवन गुप्ता, पार्षद पति राजेश जग्गा, हरीश चौधरी, विनय विनय विस्वास, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार फुटेला, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजीव जुनेजा, विनोद भंडारी, बृजेश पांडे, अल्तमश मलिक, सुशील चौहान, संदीप पांडे, सुनील राणा, अजय चड्ढा, सलीम खान, रामपाल धनगर, शिवम शर्मा, बबलू पाल, जय सिंह, भानु चुघ आदि थे। इस मौके पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों को गर्व इंटरप्राइजेज व सहानी फूड मैनेजमेंट की ओर से स्वच्छता किट उपलब्ध कराई गई। कंपनी के संचालक जितेंद्र साहनी का कहना था कि वह कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स के लिए यह किट उपलब्ध करा रहे हैं, इसके साथ ही भोजन भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img