03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिल्म की शूटिंग पर व्यापारियों का प्रदर्शन, व्यापार मंडल के ढुलमुल रवैया पर भी दिखा गुस्सा

एफएनएन, किच्छा :  फिल्म की शूटिंग से ज्यादा शास्त्री मार्केट में व्यापारियों का हंगामा और ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि शास्त्री मार्केट में विगत कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसके चलते व्यापारियो का मार्ग बाधित होने के चलते खासी परेशानी उठानी पड़ रही है, व्यापारियों का आरोप है कि व्यापार मंडल द्वारा भी उक्त मामले का संज्ञान मात्र लिया गया जबकि व्यापार मंडल पदाधिकारी उक्त मामले को लेकर उनका पक्ष रखना को भी तैयार नहीं है, इधर मामले को लेकर गुस्सा आए दुकान स्वामियों ने सड़क पर दरी बिछा प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हंगामा की जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज पदाधिकारी समय व्यापारियों का पक्ष जानने पहुंच गए जहां उन्होंने व्यापारियों को व्यापार प्रभावित होने के चलते मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इधर व्यापार मंडल पदाधिकारी द्वारा आश्वासन मिलने के उपरांत व्यापारियों ने हंगामा समाप्त कर दिया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस दौरान हंगामा करने वालो में गुलशन सिंधी, सुमित बाबा, अक्षय बाबा, ऋषभ शर्मा सहित दर्जनों दुकान स्वामी थे।

  • हंगामा के बाद व्यापार मंडल हुआ सक्रिय आश्वासन पर थमा प्रदर्शन

किच्छा। हंगामा के दौरान व्यापारियों का आरोप था कि व्यापार मंडल पदाधिकारी द्वारा चंद्र दुकानदारों को मुआवजा दिला खाना पूर्ति कर दी गई, जिसके चलते दुकानदारों में भारी रोष पनप गया। मामला तूल पकड़ा तो व्यापार मंडल पदाधिकारी मध्यस्थता के लिए बीच में आ गए। इधर दुकान स्वामियों का कहना है कि व्यापार मंडल पदाधिकारी बैंक खाता लेनी है जिसके उपरांत व्यापारियों को मुआवजा दिए जाने की फिलहाल आश्वासन मिला है।

  • भवन स्वामी ने भी लगाए गंभीर आरोप

किच्छा। फिल्म शूटिंग के दौरान सामने के भवन पर लाइट व प्रवेश द्वार को बंद किए जाने से नाराज व्यापारी मिंटू ने भी गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान जिस प्रकार दुकान स्वामियों को व्यापार में दिक्कत हो रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि इसी प्रकार उनके भवन की प्रवेश द्वार व फिल्म शूटिंग के दौरान लाइट व अन्य उपकरण लगाने के लिए लोगों के द्वारा बिना अनुमति के घर में प्रवेश किया गया। जो उनके कार्य प्रणाली को सवालों के घेरे में खड़ा करता है।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img