03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ किच्छा में प्रदर्शन

Spread the love
  • नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ दिए गए बयान पर कार्यकर्ता आग बबूला

एफएनएन, किच्छा : प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरीश पनेरु एवं ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में रामेश्वरपुर मोड़ लालपुर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर हरीश नेहरू ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का महिलाओं पर इस तरह से अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं अपमानजनक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन हो चुके हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। देवभूमि में महिलाओं के अपमान के लिए कोई भी स्थान नहीं है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी एवं अल्पसंख्यक अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्र सामने आ गया है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, महिलाओं का सम्मान करो का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्र प्रदेश अध्यक्ष के बयान से प्रदर्शित होता है। इस अवसर पर विनोद ठुकराल ,नरेंद्र ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष की करतूतों एवं बयान को जनता के सामने ले जाकर इन को बेनकाब करने का काम करेंगे। गुरदास कालरा, अनवर हुसैन अंसारी, नरेंद्र सिंह कमरा, श्रीराम शर्मा, अजीत सचदेवा,अजय खुराना, विनोद ठुकराल, फरहान मलिक ,मोहित कश्यप ,हरीश तिवारी, देवेंद्र सिंह बोरा, राहुल बेस्ट, नरेंद्र ग्रोवर, नित्यानंद पालीवाल, नरेंद्र नगरकोटी,हरीश तिवारी, सनी बदला, देवेंद्र कुमार, आदि कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की करतूतों की निंदा करते हुए जनता के बीच ऐसे नेताओं के खिलाफ जन जागरण चलाने का संकल्प लिया।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img