03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गदरपुर बाईपास निर्माण की मांग को लेकर 5 वर्ष की बच्ची जन्मदिन पर बैठी धरने पर

एफएनएन, गदरपुर : अधूरे पड़े बाईपास जे निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने चेताया कि अगर बाईपास का निर्माण जल्द शुरू न हुआ तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। इस दौरान बाईपास को लेकर नगर के व्यापारी अमित ढीगड़ा की 5 साल की बेटी शहनाया ने धरने पर बैठकर अपने जन्मदिन को यादगार बना दिया। शहनाया का अपने जन्मदिन पर धरने पर बैठना नगर में खास चर्चा का विषय बना रहा। शहनाया का धरने में बैठना लोगों को प्रेरित करने से जोड़कर देखा जा रहा है। महतोष व्यापार मंडल ने धरने का समर्थन किया है। शुक्रवार को बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढीगड़ा के नेतृत्व में दर्जनों लोग अनाज मंडी में एकत्र हुए। बाईपास निर्माण जल्द शुरू किए जाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए वे धरने पर बैठ गए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुडडी ने लोगों को संबोधित करते कहा कि 7 साल से बाईपास निर्माण अधर में लटका हुआ है। बाईपास निर्माण न होने से नगर में 3 दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ आरके महाजन ने कहा कि अगर बाईपास निर्माण शुरू नहीं हुआ तो किच्छा में देवरिया टोल टैक्स को बंद कर दिया जाएगा। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया ने कहा कि व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री द्वारा हाईकोर्ट में डाली गई पीआईएल के जवाब में कार्यदाई संस्था ने 2020 जनवरी तक कार्य पूरा करने की बात कही थी। एक साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा अगर निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो किसी भी हद तक जाना पड़ा तो जाएंगे। महतोष व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राजू डुमड़ा ने धरना स्थल पर पहुंचकर धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए व्यापारी इकबाल सिंह आज 11बजे धरने पर बैठेंगे। पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द बाईपास निर्माण करें, नहीं तो देवरिया में वाहनों से लिए जा रहे टोल टैक्स को बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लवली हुड़िया, विजय सुखीजा, टीकम खेड़ा, अनमोल भुडडी, अजायब सिंह धालीवाल, अमरजीत सिंह, सिद्धार्थ अरोरा, संदीप चावला, अनिल गगनेजा, गौरव भुडडी, सोनू पोपली, प्रेम सिंह, आकाश रावत, परमजीत सिंह, बलवीर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img