Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? सीबीआई...

दिल्ली सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा, साथ ही सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर भी आज सुनवाई होगी. मुहर्रम की छुट्टी के चलते जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच सुनवाई करेगी. हाईकोर्ट ने 2 जुलाई को याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया था. बता दें अरविंद केजरीवाल को ED केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वहीं आज सीबीआई से जुड़े केस में सुबह साढ़े दस बजे ये सुनवाई होनी है.

बता दें कि 26 जून को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को तीन दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था. राऊज एवेन्यू कोर्ट के ड्यूटी जज अमिताभ रावत ने कहा था कि केजरीवाल की सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी गैरकानूनी नहीं है. बाद में 29 जून को सीबीआई से गिरफ्तारी होने पर केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

कोर्ट में सीबीआई ने सबूत होने का दावा पेश किया

बता दें कि 26 जून केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई की ओर से वकील डीपी सिंह ने कोर्ट से कहा था कि कई गवाहों के बयान हैं कि एक व्यक्ति केजरीवाल से दिल्ली आबकारी नीति के बारे में मिलता है, ऐसा इस नीति के बनने के पहले भी हुआ। डीपी सिंह ने मगुंटा रेड्डी के बयानों का जिक्र किया. डीपी सिंह ने कहा कि सीबीआई के पास इस बात के साक्ष्य हैं कि साउथ ग्रुप ने बताया कि आबकारी नीति कैसे तैयार की जाए. साउथ ग्रुप दिल्ली आयी. उस समय कोरोना अपने चरम पर था और लोग मर रहे थे. उन्होंने एक रिपोर्ट बनाई और अभिषेक बोइनपल्ली को दी. ये रिपोर्ट विजय नायर के जरिये मनीष सिसोदिया को दी गया. डीपी सिंह ने कहा कि कोरोना के दौरान जल्दबाजी में नोटिफिकेशन जारी किया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दिल्ली हाईकोर्ट से 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने 21 मार्च को ही देर शाम को अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 1 जून तक की अंतरिम जमानत देते हुए 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था. केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर कर दिया था. 21 जून को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है. ईडी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी.

ये भी पढ़ें- सरकार ने नीति आयोग का किया पुनर्गठन, इन नेताओं को मिली जगह

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments