03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे उत्‍तराखंड में एक्टिव, कारोबारी से मांगी थी फिरौती; पूर्व छात्रनेता संग दो गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: शहर के आभूषण कारोबारी को फोन पर जाने से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुख्य आरोपित को हथियारों संग पंजाब पुलिस ने हाल में गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान कड़ियां जोड़ते-जोड़ते हल्द्वानी पुलिस भी मोहाली पहुंच गई थी।

इसके बाद पता चला कि लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ही फोन कर फिरौती के लिए धमकाया था। जबकि उसके दो साथी कारोबारी से पैसे लेने के लिए हल्द्वानी को रवाना हुए थे। जिन्हें पुलिस ने रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े युवकों में एक दिल्ली तो दूसरा हल्द्वानी निवासी पूर्व छात्रनेता है। हल्द्वानी बाजार स्थित पटेल चौक के पास आभूषण का कारोबार करने वाले अंकुर अग्रवाल ने 27 जून को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी

बताया कि वाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज एक व्यक्ति ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी। उसने अपना नाम अंकित सिरसा बताया। जबकि इस नाम का व्यक्ति पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में जेल में बंद है। वहीं, बड़े गैंगस्टर का नाम आने पर हल्द्वानी पुलिस भी सक्रिय हो गई। मामले की विवेचना टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट को सौंपी गई।

मंगलवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच से पता चला जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह कभी दिल्ली तो कभी पंजाब में चल रहा है। नंबर पंजाब निवासी महिला के नाम पर है। दूसरी तरफ वाट्सएप से सूचना मांगने पर नई बात सामने आई कि पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी निवासी सोनू कुमार इस नंबर से वाट्सएप चलाता है। जिसके बाद चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट डेराबस्सी पहुंच गए।

सोनू के घर दबिश देने पर पता चला कि 12 जुलाई को स्थानीय पुलिस ने उसे तीन अवैध पिस्टल संग गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस हिरासत में ही उससे हल्द्वानी के प्रकरण में घंटों पूछताछ की गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्य आरोपित ने बताया कि रामा पार्क उत्तम नगर दिल्ली निवासी देवेंद्र जाटव ने उसे हल्द्वानी के कारोबारी का नंबर दिया था। जबकि देवेंद्र को वार्ड नंबर दस तल्ला गोरखपुर हल्द्वानी निवासी नागेंद्र सिंह चौहान ने सारी जानकारी उपलब्ध करवाई थी। सोनू से पुलिस को जानकारी मिली कि देवेंद्र व नागेंद्र कारोबारी से पैसे लेने के लिए हल्द्वानी को रवाना हुए है। जिसके बाद सोमवार रात पुलिस ने दोनों को ही टांडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

कर्जे में डूबा नागेंद्र फेसबुक पर लारेंस से जुड़ा

नागेंद्र मुखानी क्षेत्र में साइबर कैफे चलाने के साथ आनलाइन टिकट बुकिंग का काम भी करता था। पुलिस के अनुसार कर्ज होने की वजह से वह काफी परेशान था। इसके बाद फेसबुक में लारेंस बिश्नोई नाम के पेज से जुड़ गया। यहां उसका पहले देवेंद्र से संपर्क हुआ।

इसके बाद सोनू से। देवेंद्र मास्टरमाइंड सोनू के कहने पर ही काम करता है। वहीं, आभूषण कारोबारी की रैकी कर नागेंद्र ने ही उसकी सारी जानकारी गैंग को दी थी। नागेंद्र पूर्व में एमबीपीजी कालेज में छात्र नेता रह चुका है।

टीम में शामिल लोग

एसएसआइ महेंद्र प्रसाद, एसओजी इंचार्ज संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, सिपाही राजेश बिष्ट, अरविंद, नरेंद्र धामी, अनिल टम्टा, धीरेंद्र अधिकारी।

ये भी पढ़ें…दिल्ली सीएम केजरीवाल को हाईकोर्ट से मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें? सीबीआई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img