03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: एसएसपी की नाइट चेकिंग मेंं नपे बालावाला चौकी इंचार्ज समेत तीन लापरवाह पुलिस कर्मी

Spread the love
  • तीनों को किया लाइन हाजिर, सोमवार रात प्राइवेट वाहन से रेंडम चेकिंग पर निकले थे

एफएनएन, देहरादून: ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बालावाला चौकी प्रभारी प्रेम सिंह नेगी, मुख्य आरक्षी विजय जखमोला थाना पटेलनगर समेत दो कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया है। आपको बता दें कि एसएसपी ने पहले भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ड्यूटी के दौरान उदासीनता और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, सोमवार रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र रावत ने अपने निजी वाहन से देहरादून जिले के नगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यहां तैनात गस्त और पिकेट ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने थाना रायपुर और थाना पटेलनगर क्षेत्र की बालावाला, बाजार क्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को लापरवाही बरतते हुए पाया और उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

साथ ही ड्यूटी में नियुक्त दो पीएसी कर्मियों(31 वी वाहिनी) पवन कुमार और देवेंद्र कुमार को आदेश कक्ष में पेश होने के लिए लाइन भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहले भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ड्यूटी के प्रति किसी तरह की उदासीनता और लापरवाही को किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इन्हें किया गया लाइन हाजिर 

  • उ.नि प्रेम सिंह नेगी, चौकी प्रभारी, बालावाला
  • मुख्य आरक्षी विजय जखमोला, थाना पटेलनगर
  • कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह, थाना रायपुर
  • कॉन्स्टेबल आदेश कुमार, थाना पटेलनगर

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img