Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनवरात्रों के मौके पर कुट्टू का आटा खाने से 100 लोगों की...

नवरात्रों के मौके पर कुट्टू का आटा खाने से 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत, कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे CM धामी

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में नवरात्रों के मौके पर दुखद खबर सामने आ रही है। जहां व्रत के दौरान कुट्टू के आटे के बने पकवान खाने से करीब 100 लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना मिली है। जिन्हें इलाज हेतु कोरोनेशन और दून अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं, सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर लोगों का हाल जाना।

आपको बता दें कि नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में ग्राहकों द्वारा कुट्टू के आटे का क्रय व सेवन किया जाता है। इसी बीच विगत दिवस कुट्टू के आटे के सेवन करने से कुछ लोगों का बीमार होना संज्ञान में आया है। करीब 100 व्यक्तियों द्वारा कुट्टू के आटे का सेवन करने के कारण बीमार होने पर उनका उपचार कोरोनेशन व दून चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकासनगर के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान के गोदामों की जांच की, जिनसे यह आटा विभिन्न दुकानों तक पहुंचा था।

ये दुकानें कुट्टू का आटा बेच रही थीं:–

➡️ अग्रवाल ट्रेड स्टोर, दीपनगर
➡️ लक्ष्मी स्टोर, बंजारावाला
➡️ संजय स्टोर, करनपुर
➡️ शर्मा स्टोर, रायपुर
➡️ अग्रवाल ट्रेडर्स, केदारपुरम, MDDA कॉलोनी
➡️ कोहली ट्रेडर्स, दर्शनी गेट

पुलिस ने इन दुकानों और गोदामों से कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और जांच जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments