03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : पुरानी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों के बीच हुए झगड़े में 38 वर्षीय शख्स की मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो व्यक्तियों के बीच हुए झगड़े में 38 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात हुई घटना को लेकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान मूल रूप से दिल्ली के पहाड़गंज के रहने वाले अरुण कुमार के तौर पर हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजय किशोर देवली (34) के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार, कुमार तथा देवली की पुरानी रंजिश थी और अचानक आमना-सामना होने पर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों से जमकर प्रहार किया जिसके बाद कुमार मुंह के बल सड़क पर गिर गया और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर देवली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है । कुमार पिछले कई सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ देहरादून में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि अरूण कुमार के खिलाफ प्रेमनगर थाने में 2023 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया गया था और इस आरोप में लंबे समय तक जेल में रहने के बाद वह कुछ समय पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img