03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दरिंदों की हैवानियत की शिकार युवती की मौत, मोड़ दी थी गर्दन, जीभ भी काटी

एफएनएन, हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई एक बेटी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दरिंदों ने न केवल इस दलित युवती से गैंगरेप किया बल्कि उसके साथ इस कदर हैवानियत की कि उसकी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 14 सितंबर की है। हाथरस के एक गांव मे युवती चारा लेने अपनी मां के साथ खेत गई थी। उस अंदाजा भी नहीं था कि वो दिन उसके जिंदगी का सबसे खौफनाक और जानलेवा दिन होने वाला है। खेत में गांव के ही कुछ दबंग युवक आ धमके और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। लड़की ने खुद को उन दरिंदों से बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन आरोपी उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। चार युवकों ने बारी-बारी से उससे गैंगरेप किया। बेटी के चीखने पर युवती की मां उसे ढूंढते हुए वहां आ पहुंची तो आरोपी खेत से फरार हो गए। फरार होने से पहले आरोपियों ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। उन्होंने युवती को इतनी बेरहमी से मारा – पीटा कि वो खुद के पैरों पर खड़ी भी नहीं रह पा रही थी। बेटी की गंभीर हालत देखकर मां ने आसपास के लोगों से मदद मांगी और उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की की हालत गंभीर हो गई। युवती ने इशारों-इशारों में अपने बयान में बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गैंगरेप किया और उसकी हत्या का प्रयास कर रहे थे। युवती का शुरुआती इलाज करने वाले स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि लड़की की गर्दन को बहुत ही कूरता और बेदर्दी से मरोड़ा गया था जिस वजह से उसे सर्वाइकल स्पाइन इंजरी हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि इससे युवती के शरीर का निचले हिस्से ने काम करना बंद कर दिया और उसे सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी थी। उसकी जीभ भी काटी गई थी। युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी।

मौत से पहले अस्पताल में भर्ती पीड़िता।

रात ढाई बजे पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

हाथरस : हाथरस की बिटिया का शव दिल्ली से भारी सुरक्षा के बीच रात करीब पौने एक बजे गांव लाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा थी कि सुबह होने से पहले शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाए, जबकि परिवार वालों का कहना था कि वह सुबह होने पर अंतिम संस्कार करेंगे। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
महिलाएं एंबुलेंस के सामने लेट गईं। रात करीब सवा दो बजे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। बाद में पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक एंबुलेंस के सामने लेटी महिलाओं को हटाया। इस दौरान धक्कामुक्की और खींचतान भी हुई। वहां पर चीख-पुकार मचने लगी। इसके बाद शव को श्मशान ले जाया गया और करीब ढाई बजे बिटिया के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img