Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडफांसी पर झूलता मिला युवक का शव

फांसी पर झूलता मिला युवक का शव

एफएनएन, काशीपुर : मौहल्ला पक्काकोट में एक युवक का शव कमरे में फांसी पर झूलता पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक अविवाहित था। स्थानीय मौहल्ला पक्काकोट निवासी 38 वर्षीय संजय पिछले कुछ समय से सुल्तानपुर पट्टी स्थित अमरूद के बगीचे की रखवाली का काम करता है।

मृतक के चाचा डालचन्द्र ने बताया कि रविवार की रात संजय पक्काकोट स्थित घर में अकेला था। इसी बीच देर रात किसी समय उसने अज्ञात कारणों के चलते अंगोछे से फांसी लगा ली। मृतक शराब पीने का आदी था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments