03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस, बोली- आरोपित का पिता कैसे कर सकता है न्याय

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : कांग्रेस लखीमपुर मामले को लेकर सरकार पर हमलावार है। लगातार मुख्य अभियुक्त के पिता अजय मिश्रा को उनके पद से हटाने की मांग की जा रही है। अब कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि अगर मुख्य अभियुक्त का पिता अजय मिश्रा टेनी देश का गृह राज्य मंत्री बना रहेगा तो न्याय की उम्मीद कैसी की जा सकती है? कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि लखीमपुर खीरी नरसंहार में शहीद किसानों के परिवार यही सवाल पूछ रहे हैं।

बता दें कि लखीमपुर मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर आज कोर्ट सुनवाई करेगा। बीते शुक्रवार को आशीष मिश्रा की दूसरी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद मुख्य आरोपित की तरफ से दोबारा जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट सुनावाई करेगा।

दरअसल, मामले की जांच कर रही एसआइटी ने बीते दिनों आशीष मिश्रा मामले में शामिल 13 आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं को हटा कर सोची समझी साजिश के तहत हत्या की धाराओं को कोर्ट के आदेश पर जोड़ा था। जांच अधिकारी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों की रिमांड नई धाराओं के तहत बनाई थी।

  • जानें-क्या है पूरा मामला

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को चार किसानों को एक एसयूवी कार द्वारा कथित तौर पर कुचल दिया गया था। जब वे एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लौट रहे थे। कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद थे। किसानों का आरोप है कि एसयूवी अजय मिश्रा टेनी की थी और उसमें उनका बेटा आशीष मिश्रा के होने का आरोप है। मामले में आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और किसान अब केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह भी इस मामले में आरोपी हैं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img