03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खेत में अर्धनग्न हालत में मिला ग्रामीण का शव, शरीर पर थे पिटाई के निशान

एफएनएन,हरिद्वार : देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण की पथरी क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीण का शव अर्द्धनग्न हालत में फेरुपुर पुलिस चौकी के समीप गन्ने के खेत में मिला। उसके शरीर पर पिटाई के निशान भी मिले हैं।

शुरुआती जांच में पता चला कि अधेड़ उम्र का ग्रामीण कई सालों से हरिद्वार में काम करता था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीमें हर एंगल से जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र में धनपुरा और फेरुपुर के बीच पुलिस चौकी के पास एक ग्रामीण अपने गन्ने के खेत में पहुंचा तो अधेड़ उम्र के व्यक्ति का अर्द्धनग्न शव देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, पूर्व में लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने दी थी धमकी

परिचित के यहां मेहनत मजदूरी करता था मृतक

एएसपी मनोज ठाकुर व पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आस पास के ग्रामीणों को बुलाया और शिनाख्त कराने का प्रयास किया। धनपुरा के एक ग्रामीण ने उसे पहचान लिया और पुलिस को बताया कि व्यक्ति कई साल तक ज्वालापुर में उसके परिचित युसुफ के यहां मेहनत मजदूरी का काम करता था।

तब पुलिस ने युसुफ से संपर्क किया और मृतक की शिनाख्त महेंद्र सिंह उमर 55 साल निवासी डांडीपुर थाना सहसपुर देहरादून के रूप में कराते हुए स्वजन को सूचना दी।

 

शरीर पर चोट के निशान और आसपास खून पड़ा मिलने से माना जा रहा है कि रात में उसकी पिटाई कर अधमरी हालत में छोड़ा गया होगा। ठंड में खुले आसमान के नीचे पड़े रहने से उसका शरीर अकड़ चुका था। शुरूआती तौर पर पुलिस इसे पीट-पीटकर हत्या का मामला मानकर चल रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि स्वजनों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीमें गठित करते हुए हर एंगल से छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

नशेड़ियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आसपास के गांवों में महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह कई दिन से क्षेत्र में ही घूम रहा था। कहीं एक दिन तो कहीं दो दिन मजदूरी की और इधर से उधर भटक रहा था। पुलिस को लग रहा है कि रात में नशा करने वालों से महेंद्र का झगड़ा हुआ होगा। इसलिए पुलिस शराब, गांजा, चरस या स्मैक पीने वालों की कुंडली खंगाल रही है।

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img