03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मेकाहारा अस्पताल के डस्टबीन में मिला नवजात का शव… मचा हड़कंप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रायपुर : राजधानी रायपुर में सूबे के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां इमरजेंसी गेट के पास स्थित डस्टबीन में एक नवजात का शव पाॅलिथीन में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। अस्पताल कम्पाउंड में रखे डस्टबीन में नवजात शिशु का शव मिलने की घटना ने एक बार फिर यहां व्याप्त अव्यवस्था की पोल खोल दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह के वक्त मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास रखे डस्टबीन में एक संदिग्ध पालीथिन देखा गया। जांच में जब उक्त पालीथिन में नवजात शिशु का शव मिलने की जानकारी सामने आई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत मेें आया और डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।

मेकाहारा प्रबंधन द्वारा तुरंत इसकी जानकारी मौदहापारा पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने नवजात शिशु के शव को मरचुरी भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में रखकर फेंकने की आशंका जतायी जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उक्त नवजात का जन्म मेकाहारा अस्पताल में ही हुआ था, जिसे मरने के लिए डस्टबीन में फेंक दिया गया ?

या फिर कहीं बाहर से नवजात शिशु के शव को मेकाहारा अस्पताल के डस्टबीन में ठिकाने लगा दिया गया ? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन भी पिछले एक-दो दिन में जन्में बच्चों के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था की पोल खोल दी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

Topics

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img