03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दबंगई करने पहुंचे थे, हिरासत में लिए गए ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के बेटे

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : बागवाला की जिस जमीन को लेकर पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह और उनका परिवार चर्चा में है, उस मामले में आज फिर माहौल गरमा गया। कोर्ट के आदेश के बाद इस जमीन से फसल काट रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार को दबंगई दिखाने गए ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के बेटे और कुछ लोग वहां पहुंच गए और फसल काटने से रोका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस हिरासत में ही थे। आपको बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अवध सिंह की ग्राम बागवाला में जमीन पर पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह ने कब्जा कर लिया था। इस मामले में राम अवध सिंह की पुत्री ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। इसके बाद ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह उनके परिवार को जेल भी जाना पड़ा था। इस मामले में सिविल कोर्ट से फैसला गुजरी 25 मार्च को आया, जिसमें प्रभावती को 20 एकड़ जमीन का मालिक माना गया। इसके अलावा 7 एकड़ पूर्व डीजीसी स्वतंत्र बहादुर सिंह की पत्नी और 5 एकड़ ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह की पुत्र वधू के नाम पर फैसला आना अभी बाकी है । आज प्रभावती सिंह का नाती किशन सिंह इस जमीन पर लगी फसल काटने पहुंचा तो पीछे से ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह के बेटे कुछ लोगों के साथ पहुंच गए और दबंगई दिखाई। क्योंकि किशन सिंह इस मामले में पूर्व में ही पुलिस और अधिकारियों को सूचना दे चुका था, इसलिए खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इन सभी को कोतवाली में बैठाया गया है। कोतवाल एनएन पंत का कहना है कि अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हिरासत में ले लिया गया है ताकि लाइन आर्डर की कोई समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद इन सभी को छोड़ दिया जाएगा।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img