Thursday, April 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडसात साल की मासूम के साथ हैवानियत, मां को सुनाई मामा की...

सात साल की मासूम के साथ हैवानियत, मां को सुनाई मामा की करतूत, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

एफएनएन, जसपुर : जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी पास के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने आरोपी मनीष का घर है। इस नाते जान-पहचान के कारण मनीष उनके घर भी आता रहता है। उसके बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते हैं। आरोप है कि आरोपी मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था। इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को खाने की चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी। वह घर पहुंचा तब बेटी से उसे आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी /363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो आरोपी मनीष कुमार को उसी के घर के रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments