03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने कर दिया नया कांड, इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग राम गर्ग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट करने का आरोप लगा है। छत्तरपुर पुलिस ने शालिग राम सहित 11 लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से शालिग राम और अन्य सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग राम गर्ग गुरुवार देर रात सागर रोड पर स्थित मुगवारी टोल प्लाजा से अपने 10 अन्य साथियों के साथ छतरपुर की ओर आ रहे थे। टोल प्लाजा कर्मियों ने जब उनकी गाड़ी रोकी, जिससे शालिग राम गुस्सा हो गए और अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घटना के बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पुलिस को मारपीट की सूचना दी। छत्तरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत शालिगराम गर्ग सहित 10 अन्य पर मामला दर्ज कर है|

छतरपुर एसपी अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल टोल प्लाजा के कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि, यह कोई पहला मामला नहींं है। इससे पहले भी शालिग राम गर्ग पर गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का केस दर्ज हो चुका है।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img