03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुबह से यात्रियों की रुड़की बस अड्डे पर भीड़, दिल्ली जाने वालों को उठानी पड़ी परेशानी; कम पड़ गई बसें

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: रुड़की बस अड्डे पर दिल्ली की बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। ढाई से तीन घंटे इंतजार के बाद भी दिल्ली की बस नहीं मिल सकी। वहीं अन्य डिपो की बसें पीछे से ही यात्रियों से भरी होने की वजह से बाईपास से निकल गई। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस समय पंजाब जाने वाली कई ट्रेन रद्द है। इसके अलावा सोमवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे। अधिकांश सोमवार की सुबह से ही दिल्ली व अन्य शहरों के लिए जाने के लिए रुड़की बस अड्डे पर पहुंच गए।

इसके अलावा वीकेंड समाप्त होने के साथ ही सोमवार को छुट्टियां भी समाप्त हो गई, जिस कारण सुबह से ही रुड़की बस अड्डे पर भीड़ जमा होना शुरू हो गई। यहां पर दिल्ली जाने वाली बसें ही यात्रियों को नहीं मिल पाई, जिसकी वजह से उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें –उत्तरकाशी: पीएमओ से आई टीम ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन का ल‍िया जायजा, फंसे श्रम‍िकों का बढ़ाया हौसला

पूछताछ काउंटर पर भी यात्री बस की जानकारी लेने के लिए पहुंचे लेकिन यहां से भी उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जानकारी करने पर पता चला कि हरिद्वार एवं देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसें पीछे से ही यात्रियों से भरी हुई है। रुड़की आने के बजाए यह बसें सीधे बाईपास से दिल्ली जा रही है। यात्री दाे से ढार्द घंटे तक बसों का ही इंतजार करते रहे।

यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना

स्थिति यह रही कि रुड़की डिपो से कुछ बसों को भेजा गया लेकिन बसों में चढ़ने को लेकर मारामारी मची रही। 53 सीटर बसों में 70 से 75 तक सवारियां भरी हुई थी। वहीं रुड़की डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विशाल चंद्रा ने बताया कि सोमवार को भीड़ अधिक होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। शाम तक भीड़ कम हो गई थी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img