03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Crime: तवे से हमला कर पति की हत्या, रात में दंपती में हुआ था विवाद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बाजपुर में मोहल्ला सुभाषनगर में दंपती के बीच विवाद हुआ। नाराज पत्नी ने तवे और लकड़ी की फंटी से हमला कर पति की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

  • जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शहर के मोहल्ला सुभाषनगर

निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज कंचन ने तवे और लकड़ी की फंटी से चंद्रप्रकाश के सिर पर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने अपने ससुर शंकर से कहा कि पति को कुछ हो या है। परिजनों ने जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश के नाक और सिर से खून बह रहा था।

सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अन्न राम आर्या ने बताया कि शंकर की तहरीर पर आरोपी पत्नी कंचन के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी गई है। इधर देर शाम चंद्रप्रकाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • महिला करती थी एक युवक से फोन पर बात

मृतक के पिता शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहू के पास एक युवक का फोन आता है। चंद्रप्रकाश को इसका पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। चंद्रप्रकाश नशे का आदी भी था। पूछताछ में कंचन ने चंद्रप्रकाश के नशे करने और आए दिन मारपीट करने की बात कही। मृतक के पास के कमरे में एक मूक बधिर परिवार रहता था। जिससे विवाद के शोरगुल का पता नहीं चल सका। बताते हैं कि हमला के दौरान मौत के बाद महिला ने चंद्रप्रकाश को बैड पर लिटा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह बैड पर ही मृत अवस्था में मिला। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कंचन से पूछताछ की जा रही है। संवाद

 

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img