Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाशीपुर में मकान का लेंटर गिरने से दंपति की मौत, नाती घायल

काशीपुर में मकान का लेंटर गिरने से दंपति की मौत, नाती घायल

एफएनएन, रुद्रपुर : काशीपुर के ग्राम मिस्सरवाला में बारिश के दौरान मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनो के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। आपको बताते चलें कि बारिश के कहर से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं।

अब काशीपुर में लेंटर गिरने से पति पत्नी की मृत्यु हो गई और उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है।

पीड़ित परिवार की ओर से बताया गया है कि सहायता सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। काशीपुर एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा मौका मुआयना कर लिया गया है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। काशीपुर सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। घायल नाती को काशीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments