एफएनएन, दिल्ली : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
- भाजपा ने की विजय जुलूस की तैयारी
- राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू
- द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी








