Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में रामपुर सीमा पर उत्तराखंड आने वालों की कोरोना जांच

रुद्रपुर में रामपुर सीमा पर उत्तराखंड आने वालों की कोरोना जांच

  • दिल्ली में संक्रमण बढने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला, प्रतिदिन 250 लोगों की जांच

एफएनएन, रुद्रपुर : दिल्ली में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने के बाद अब जिले की सीमा पर सख्ती कर दी गई है। दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। रामपुर सीमा पर 250 लोगों की जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोग अपने गंतव्यों को रवाना हुए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामपुर सीमा पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि एहतियातन दिल्ली से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। सीमा पर एक दिन में 250 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है, इसे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
वहीं, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि सीमा पर दिल्ली से आने वाले लोगों को जांच के लिए रोकने के आदेश दिए हैं। हालांकि, शासन की ओर से अभी इस संबंध में आदेश नहीं मिला है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments