03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, प्रदेश में मिले 30 नए कोरोना संक्रमित

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है। 22 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 89427 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मामले बढ़ने के साथ ही फिर से मरीजों की मौत भी होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1321 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

छह जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 15, नैनीताल में पांच, हरिद्वार में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, बागेश्वर में दो, टिहरी में एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93134 हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है।

वर्तमान में 138 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रदेश में संक्रमित मामले के साथ मरीजों की मौत भी फिर से होने लगी है। अप्रैल के बाद 15 जून को प्रदेश में एक मरीज मौत हुई थी। एक दिन बाद ही और एक मरीज ने दम तोड़ा है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img