03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कार्बेट पार्क : सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी पर बाघिन झपटी, बना रहे थे वीडियो

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : कार्बेट पार्क में सफारी के दौरान वन्य जीवों के कभी कभार हमलों के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो गिरिजा पर्यटन जोन का है, जिसमें मोबाइल से वीडियो बना रहे पर्यटकों की जिप्सी पर बाघिन हमले का प्रयास कर उन्हें डराने का प्रयास कर रही है। पूरे वीडियो में बाघिन काफी गुस्से में दिख रही है।

वीडियो कार्बेट पार्क के गिरिजा पर्यटन जोन का पिछले महीने दिसंबर का बताया जा रहा है। 11 सेकेंड के वायरल वीडियो में जिप्सी सवार पर्यटक झाड़ी से निकलते बाघिन को देखने के लिए खड़े हैं। झाड़ी से निकलती बाघिन सड़क पार करने के लिए पर्यटकों को घूरते व दहाड़ते हुए बाहर निकल रही है। मानो वह पर्यटकों को उससे दूर जाने को कह रही हो।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पर्यटकों ने मोबाइल में कैद की बाघिन की वीडियो

जब पर्यटक मोबाइल से उसकी वीडियो बना रहे होते तभी बाघिन जिप्सी की ओर हमले के इरादे से दौड़ती है। कुछ ही सेकेंड के बाद बाघिन तेजी से वापस मुड़कर भी चली जाती है। वीडियो में बाघिन का व्यवहार गुस्से से भरा नजर आ रहा है। जिस तरह बाघिन दहाड़ते हुए निकल रही है, उससे प्रतीत होता है कि वह मानवीय मौजूदगी से गुस्से में है। हालांकि वन्य जीव विशेषज्ञ व गाइड संजय छिम्वाल बताते हैं कि वीडियो दिसंबर का है।

इस बाघिन का पहले से ही एग्रेसिव नेचर है। कुछ बाघों का व्यवहार होता है कि वह आक्रामक होते ही हैं। यह बाघिन पर्यटकों के नजदीक होने पर हमेशा गुर्राती है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img