03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तराई वन प्रभाग : एक नवंबर से खुलेगा फाटो पर्यटन जोन, दो शिफ्ट में 80 जिप्सियों का होगा संचालन

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : तराई वन प्रभाग के नए फाटो पर्यटन जोन एक नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। फाटो में जिप्सी सफारी शुरू करने को लेकर डीएफओ कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सफारी के सफल संचालन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। सफारी कार्बेट पार्क के नियम के तहत ही होगी। ऐसे में पर्यटकों को अब सीटीआर में एक नए जोन में भी जंगल सफारी का मौका होगा।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत फाटो क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है। सोमवार को डीएफओ बीएस शाही के कार्यालय में विधायक दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जिप्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एक नवंबर से फाटो में जिप्सी सफारी शुरू करने का निर्णय लिया गया। रोजाना सुबह शाम को 40-40 जिप्सी से पर्यटकों को सफारी कराने, मालधन से ही पर्यटकों को प्रवेश कराने को लेकर चर्चा की गई।

इसके अलावा सौ रामनगर व सौ मालधन के लोगों की जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि अभी डे सफारी कराई जाएगी। इसके बाद नाइट स्टे भी पर्यटकों के लिए शुरू किया जाएगा। तय हुआ कि बाद में इस जोन के लिए जिप्सियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विधायक ने कहा कि लोगों की रोजगार देने के लिए नए जोन को खोला गया है। मालधन गांव कर युवाओं को इसका लाभ मिलेगा व रोजगार से जुड़ सकेंगे। बैठक में फाटो के रेंजर देवेंद्र रजवार, रेंजर राजकुमार, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, वीरेंद्र रावत, पूरन नैनवाल, कमल किशोर, हरीश दफौटी, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

 

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img