Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआरएसएस पर कांग्रेस का विवादित ट्वीट, बीजेपी बोली- ये 'भारत जोड़ो' नहीं,...

आरएसएस पर कांग्रेस का विवादित ट्वीट, बीजेपी बोली- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं, ‘आग लगाओ’ आंदोलन

एफएनएन, दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस ने आरएसएस को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिस पर विवाद हो गया है। दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से आरएसएस की ड्रेस की एक फोटो शेयर की है। इस ड्रेस में आग लगी हुई दिखाया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-भाजपा द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लिए हम कदम आगे बढ़ा रहे हैं।’

  • हमलावर हुई भाजपा

कांग्रेस के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता की है। उन्होंने कांग्रेस से अपने ट्वीट को तुरंत डिलीट करने की मांग की है। पात्रा ने सवाल किया कि राहुल गांधी, उनके पूरे परिवार और कांग्रेस को आग से इतना प्यार क्यों है।

  • आप देश में हिंसा चाहते हैं- संबित पात्रा

पात्रा ने कहा कि सिखों के 1984 के नरसंहार के दौरान पंजाब जला था। सिखों को मौत के घाट उतारा गया था। संबित ने कहा कि इस फोटो को ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप देश में हिंसा चाहते हैं? लोग एक दूसरे को आग लगा दें? आप क्या चाहते हैं, लोग ऐसे लोगों को आग लगा दें जो आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को मानते हैं।

  • ये भारत तोड़ो आंदोलन’

संबित ने कहा कि ये ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ नहीं ‘भारत तोड़ो आंदोलन’, ‘आग लगाओ आंदोलन’ है। भाजपा बहुत जिम्मेदारी से ये कहती है भारतीय संविधान में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस को इस ट्वीट को तुरंत डिलीट करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments