Monday, June 9, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस का फ्लॉप शो, महंगाई के खिलाफ रैली में 100 कांग्रेसी भी...

कांग्रेस का फ्लॉप शो, महंगाई के खिलाफ रैली में 100 कांग्रेसी भी न जुट सके

  • ओवर कॉन्फिडेंस में जी रही है कांग्रेस, आसान नहीं है चुनाव की राह

एफएनएन, रुद्रपुर : अंतर कलह से जूझ रही कांग्रेस के लिए आज की रैली फ्लॉप शो साबित हुई। महंगाई के खिलाफ निकली इस रैली में 100 कांग्रेसी भी न जुट सके। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर शहर सीट से कैसे कांग्रेस दबंग विधायक राजकुमार ठुकराल का सामना कर पाएगी। कांग्रेस में अंतर कलह किसी से छुपा नहीं है। महानगर और जिला कमेटी दो फाड़ है, जिसके चलते कांग्रेस यहां बोनी नजर आ रही है। महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी जिले की बैठक में और जिले के पदाधिकारी महानगर के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते, ऐसा ही नजारा आज केंद्र सरकार के खिलाफ निकली महंगाई विरोधी रैली में देखने को मिला। कांग्रेसी 100 कार्यकर्ता भी नहीं जोड़ सके। कांग्रेस के टिकट पर प्रमुख दावेदार कही जाने वाली मीना शर्मा चंद महिलाओं को ही जुटा सकीं। हाल यह रहा कि 4 बैल गाड़ियों पर चंद कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लेकर और महंगाई के खिलाफ गानों पर झूमते नजर आए। इस तस्वीर से यह साफ हो गया है कि आगे आने वाला चुनाव कांग्रेस के लिए महंगा पड़ने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments