03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस की किसान रैली ठोंकेगी राजेश शुक्ला के ताबूत में आखिरी कील, रैली में उमड़ी भारी भीड़

एफएनएन, रुद्रपुर :  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को लुभाने की कोशिश की, वहीं किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया। किच्छा में हुई राहुल गांधी की इस रैली का कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ को लाभ मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा से पहले से ही नाराज चल रहे किसान एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएंगे। ऐसे में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है।

गौरतलब है कि नई मंडी किच्छा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए वर्चुअल रैली की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में दो तरीके के राज चल रहे हैं। एक गरीब राज और दूसरा अमीरों का राज। केंद्र सरकार अमीर को सपोर्ट कर रही है, जिससे अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। देश का अन्नदाता परेशान है। अन्नदाता कर्ज के बोझ के तले दब कर आत्मघाती कदम उठा रहा है।

साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक राजा की तरह काम कर रहे हैं जबकि मनमोहन सिंह ने सिर्फ प्रधानमंत्री की तरह काम किया और हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि देश का किसान अन्नदाता ही नहीं, बल्कि स्वाधीनता के आंदोलन में भी किसान ने अहम भूमिका निभाई। आज भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में किसानों के बेटे ही लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसानों को भरपूर सम्मान देने का काम किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस ही ऐसा विकल्प है जो किसान का हित कर सकती है। राहुल गांधी की रैली का किच्छा में कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ को लाभ मिलना तय माना जा रहा है, क्योंकि किसान कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुका है। यहां बता दें कि बेहड़ बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे न सिर्फ किसान बल्कि हर वर्ग का विश्वास उनके प्रति बढ़ रहा है।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img