03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देश के अंतिम गांव माणा से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, बदरीनाथ में दिग्गज नेताओं ने की पूजा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को जनपद चमोली के सीमांत गांव माणा से शुरू हुई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, विधानसभा के उपनता भुवन कापड़ी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता माणा गांव पहुंकर यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे जनता के सामने रख रहे हैं। यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बदरीनाथ दर्शन के बाद यात्रा का पहला दिन अंकिता भंडारी स को समर्पित किया गया है। उन्होंने हत्याकांड की जांच से पहले सबूतों को मिटाने और अभी तक केस से जुडे़ वीआईपी के नाम का खुलासा न किए जाने का आरोप लगाया।

कहा कि सरकार केस को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यूकेएसएससी, पुलिस और मुक्त विवि, विधानसभा भर्ती सहित अन्य घोटालों को युवाओं के सम्मुख रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इससे पूर्व बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर कमलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा का पहला चरण आठ नवंबर को रुद्रप्रयाग में समाप्त होगा। दूसरा चरण टिहरी में श्री देव सुमन व स्वतंत्रता सेनानी गब्बर सिंह के गांव या मूर्ति स्थल से शुरू किया जाएगा। तीसरे और चौथे चरण की यात्रा कुमाऊं मंडल में की जाएगी। हरिद्वार में गंगा आरती के साथ यात्रा का समापन होगा।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img