03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी 85 वर्षीय दादी सावित्रीबाई दिपके का शनिवार सुबह महाराष्ट्र के हिंगोली जिले स्थित उनके पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया। बताया गया है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

इस बीच, अभिजीत दिपके शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें अपनी दादी के निधन की सूचना मिली है या नहीं।

हिंगोली में हुआ सावित्रीबाई दिपके का निधन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्रीबाई दिपके की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। शनिवार सुबह उन्होंने हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत दिपके के माता-पिता भगवान दिपके और अनीता दिपके उस समय छत्रपति संभाजीनगर जिले में थे। दादी के निधन की खबर मिलने के बाद उनके हिंगोली रवाना होने की बात कही गई है।

अभिजीत दिपके दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में

अभिजीत दिपके शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया।

दादी के निधन के समय अभिजीत पुलिस हिरासत में बताए गए। हालांकि, उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उनके महाराष्ट्र जाने की व्यवस्था कर सकती है। इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।

छत्रपति संभाजीनगर में घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

अभिजीत दिपके के दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित उनके घर के आसपास भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उनके घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की थी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, पहले घर के बाहर एक गार्ड तैनात था, लेकिन दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP ने बुलाया था प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों पर सवाल उठाए हैं।

CJP ने इन मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताने की घोषणा की थी। इसी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे थे।

परिवार के लिए मुश्किल समय, अभिजीत की स्थिति पर नजर

सावित्रीबाई दिपके के निधन के बाद परिवार के लिए यह मुश्किल समय है। वहीं, अभिजीत दिपके के हिरासत में होने के कारण उनके परिवार तक पहुंचने और अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल, उनके परिवार के महाराष्ट्र पहुंचने और अभिजीत को दादी के निधन की सूचना दिए जाने के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img