Wednesday, August 6, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेसी नेता सिंह ने की मुख्यमंत्री से भेट, कहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा...

कांग्रेसी नेता सिंह ने की मुख्यमंत्री से भेट, कहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा में तो नहीं जाएंगे सिंह

राज सक्सेना,किच्छा : नानकमत्ता के पालिका अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने के बाद अब किच्छा से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट वह स्थानीय समस्याओं से अवगत कराने को लेकर मिलना चर्चाओं को हवा दे रहा है, हालाकि श्री सिंह से भाजपा में शामिल होने की सवाल पर उन्होंने इससे साफ इनकार किया ।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में लगातार पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं वह स्थानीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिलने गए थे बहरहाल सिंह के मुख्यमंत्री धामी से मिलने की सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद से ही क्षेत्र की सियासत गरमा गई है।

अब देखने वाली बात होगी कि क्या सिंह भी कांग्रेस के सच्चे से सिपाहियों की भांति कांग्रेस पार्टी को अलविदा के भाजपा का दामन थमते हैं, या फिर कांग्रेस पार्टी में रहते हुए लोकसभा चुनाव व निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं। इस मौके पर कमलेश कुमार दुबे नवीन कुमार सिंह ब्रह्मानंद पुरोहित एसके अवस्थी दुर्गेश कुमार थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments