एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस भवन में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे और जन मुद्दों को उठाएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन जागरण व धरना प्रदर्शन करने की बात कही। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी।






