03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डीएवी पीजी कालेज में नहीं थम रहा एबीवीपी व बागी गुट के बीच टकराव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  डीएवी पीजी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और बागी गुट के बीच टकराव थम नहीं रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों के कार्यकर्त्‍ताओं में झड़प होते-होते बची। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज की। गनीमत रही कि पुलिस और पीएसी की मौजूदगी की वजह से नौबत मारपीट तक नहीं पहुंची। दोपहर करीब एक बजे तनाव ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस को बागी गुट के कार्यकत्र्ताओं को कालेज परिसर से बाहर करना पड़ा।

डीएवी में एबीवीपी और उसके बागी गुट के कार्यकर्त्‍ताओं के बीच एक सप्ताह से टकराव चल रहा है। दोनों पक्षों में चार बार मारपीट हो चुकी है, जिसमें छह कार्यकत्र्ता घायल भी हुए। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही कालेज खुला, दोनों पक्षों के कार्यकत्र्ता परिसर में जमा होने लगे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुस्तकालय भवन के आगे एबीवीपी के दयाल बिष्ट, करण घाघट, कुलदीप पंवार और बागी गुट से निवर्तमान अध्यक्ष निखिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शुभम सिमल्टी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकत्र्ता आमने-सामने आ गए। यह देख मौके पर छात्रों की भीड़ जमा होने लगी। ऐसे में कालेज में तैनात पुलिस व पीएसी ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया।

मारपीट का लगाया आरोप

उधर, बागी गुट ने बुधवार को डीएवी पीजी कालेज के सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान बागी गुट के नेता एवं डीएवी कालेज के पूर्व अध्यक्ष शुभम सिमल्टी, हनी सिसोदिया और सुमित कुमार ने एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री व अन्य कार्यकत्र्ताओं पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया। डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय सक्सेना का कहना है कि कालेज में छात्र-छात्राओं के बीच शांति बनाए रखने के लिए मुख्य नियंता डा. गोपाल क्षेत्री को अधिकृत किया गया है। अभी कालेज परीक्षा के लिए खुला है। ऐसे में छात्रों का भीड़ जुटाना कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन भी है। इस बारे में छात्रों को भी विचार करना चाहिए।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img