03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में हो सकते हैं शामिल

एफएनएन, देहरादून : उत्‍तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के सूत्रों के अनुसार कर्नल कोठियाल एक-दो दिन में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

  • गंगोत्री विधानसभा सीट से लड़ा था चुनाव

कोठियाल ने हाल में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में अजय कोठियाल ने गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना त्यागपत्र भेजा था।

  • ट्विटर हैंडल पर साझा की थी जानकारी

अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कर्नल कोठियाल ने त्यागपत्र की प्रति भी पोस्ट की थी। उनके साथ ही आप के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img