03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बढ़ा ठंड का प्रकोप, बर्फबारी से ठिठुरन, नीती घाटी में जम गया झरना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। अब तो नदी और झरने भी जमने लगे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में पिछले कुछ दिन से तेजी के साथ तापमान गिर रहा है। इससे चोटियों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कई स्थानों पर नाले व झरने भी जमने लगे हैं। गुरुवार को चमोली जिले के नीती गांव में काली मंदिर के पास झरने का पानी भी जम गया।

चमोली से लेकर औली तक लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड की वादियां खूबसूरत हो गई हैं। औली में लगातार हो रही बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। बीआरओ के कर्मचारियों ने बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर गिया है।

बदमाशों से युवक के बचाव में हुआ विवाद, फायरिंग में नौ साल के बच्चे को लगी गोली

मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानों में मध्यम कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। पारे में और गिरावट आने के आसार हैं। उत्तराखंड में बीते काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, चोटियों पर हल्के हिमपात का दौर जारी है। तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

माइनस में पहुंच रहा है तापमान

ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img