03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदमाशों से युवक के बचाव में हुआ विवाद, फायरिंग में नौ साल के बच्चे को लगी गोली

Spread the love

एफएनएन,रुड़की : बहादरपुर खादर और लक्सरी गांव के बीच में एक युवक पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। युवक के बचाव में आए ग्रामीणों ने बदमाशों पर पथराव किया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। फायरिंग में नौ साल का बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के लक्सरी और बहादरपुर के बीच स्थित एक दुकान पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक युवक बैठा हुआ था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर आए करीब 12 नकाबपोश बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया। इसपर युवक ने गोली चला दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

इसी बीच बहादरपुर खादर गांव के नरेश, अपने नौ साल के बेटे प्रिंस के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों ओर से हो रही फायरिंग में प्रिंस की आंख के बराबर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों और ग्रामीणों के बीच में आधे घंटे तक पत्थर, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। बाद में बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण और एसएसआई मनोज गैरोला भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तीन से चार राउंड फायरिंग हुई और जमकर लाठी-डंडे व हथियार चले हैं। उन्होंने बताया कि मामले में नरेश की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img