एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आठ अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सभा होगी। भाजपा ने पहले ही इस मैदान को बुक कर लिया था। जिस वजह से कांग्रेस को राहुल गांधी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा।
संभावना है कि राहुल के बाद बतौर स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली कर सकते हैं। युवाओं में पायलट एक चर्चित चेहरा है।
19 अप्रैल को उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होना है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा ने अजय भट्ट को फिर से मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी पर विश्वास जताया है। भट्ट के समर्थन में पीएम रुद्रपुर में बड़ी रैली कर चुकी है।
दूसरी तरफ कांग्रेस की तैयारी थी कि आठ को हल्द्वानी में राहुल गांधी की रैली हो। लेकिन एमबी इंटर कॉलेज का मैदान भाजपा ने पहले ही योगी के कार्यक्रम के लिए बुक कर लिया है। ऐसे में योगी के बाद अब राहुल गांधी यहां प्रचार के लिए आएंगे। तारीख भले फाइनल न हुई हो लेकिन कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।









